पेरिस ओलिंपिक- भारतीय बॉक्सर निशांत देव क्वार्टर फाइनल हारे:शूटर मनु भाकर और तीरंदाज दीपिका कुमारी भी मेडल चूकीं

पेरिस ओलिंपिक का 8वां दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। शनिवार को 3 भारतीय खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद थीं, लेकिन ये पूरी नहीं हो पाई। विमेंस शूटिंग में शनिवार को 25 मीटर विमेंस पिस्टल का फाइनल हुआ। भारतीय शूटर मनु भाकर अपने तीसरे मेडल से चूक गईं। वे फाइनल में चौथे नंबर पर रहीं। मनु शूटऑफ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हंगरी की मेजर वेरोनिका से हारीं। 22 साल की मनु इसी ओलिंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। वहीं, आर्चरी में दीपिका कुमारी इंडिविजुअल कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारीं। उन्हें कोरिया की नैम सू योन ने 6-4 से हराया। फिर देर रात भारतीय बॉक्सर निशांत देव भी 71KG कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल मैच हार गए हैं। उन्हें मैक्सिको के मार्को एलेंसो वेर्दे अल्वारेज ने 4-1 से हराया। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में सिर्फ 3 मेडल जीते हैं, इनमें तीनों ब्रॉन्ज हैं। तीनों मेडल शूटिंग से आए हैं। ओलिंपिक की मेडल टैली देखने के लिए क्लिक करें
Previous Post Next Post