भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से पहला टी-20 हराया:हार्दिक पंड्या ने लगाया विनिंग सिक्स, 39 रन बनाए; अर्शदीप-चक्रवर्ती को 3-3 विकेट

भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 127 रन बनाए। भारत ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने 29-29 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 39 रन बनाकर मैच खत्म किया। पहला टी-20 जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हसन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, तौहिद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम।
Previous Post Next Post